फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी ने कौशल प्रशिक्षण प्रस्तुति का किया अवलोकन, प्रशिक्षण परिसर का भ्रमण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आईटीई कॉलेज सेंट्रल, सिंगापुर में आईटीई द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विषयक विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया एवं कॉलेज के अत्याधुनिक प्रशिक्षण परिसरों का भ्रमण किया। इस अवसर पर तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, एविएशन स्किल्स एवं उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर संपन्न हुए। यह पहल उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त समर्थन प्रदान करेगी। इस दौरान इन समझौतों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए उनके शीघ्र एवं सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत परिसर एवं एविएशन हब की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कर उद्योग-एकीकृत कौशल विकास के उन्नत एवं व्यवहारिक मॉडलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें