फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम योगी बोले- सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, तार पर कपड़े सुखाए जाते थे

महापौर के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा वही लोग अफवाह फैलाकर मुद्दा बना रहे हैं जिनके राज में बिजली नहीं आती थी और बिजली के तार पर कपड़े सुखाए जाते थे। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील भी की वह उन लोगों के बहकावे में न आएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऊर्जा का संकट पूरी दुनिया में है। ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आई है। इससे तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। अब जरूरत है कि हम लोग ऊर्जा बचत पर गंभीरता से ध्यान दें। जब जरूरत न हो तो घरों की लाइटें न जलाएं। नगर निगम से भी कहा की बेवजह स्ट्रीट लाइट न जलती रहें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को आवास दिए रोजगार दिए और जन सुविधाओं को बेहतर बनाया लेकिन पिछली सपा सरकार में सिर्फ परिवारवाद का विकास हुआ है। उनके राज्य में सिर्फ योजना एक परिवार के लिए ही बनती थी उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में एक भी गरीब को मकान नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें