फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रसूलपुर इठोरिया पिकनिक स्पॉट उपेक्षा का शिकार, अंदर बड़ी-बड़ी घास और अजगर, सांप और मोर का डेरा

तेलीबाग, एसजीपीजीआई के अंदर रसूलपुर इठोरिया पिकनिक स्पॉट के नाम से वन विभाग का एक पर्यटन स्थल बनाया गया है। पर्यटन स्थल के नाम पर महज खाना पूरी की गई है और यही कारण है की पीजीआई में बसी वृंदावन कॉलोनी और तेलीबाग के लोगों को भी नहीं मालूम कि वन विभाग का यहां कोई पिकनिक स्पॉट भी है। घूमने के लिए किसी प्रकार की कोई गाड़ी विभाग के द्वारा अंदर नहीं रखी गई है। विभाग के लोगों की माने तो यहां कभी कोई आता ही नहीं है। यही कारण है कि पार्क के गेट बंद रहते हैं। पार्क के अंदर बड़ी-बड़ी घास जमी हुई है। जानवरों के नाम पर अजगर सांप मोर और नीलगाय अंदर है। अजगर और सांपों के डर से कोई पैदल अंदर घूमने के लिए जाना भी नहीं चाहता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें