फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम सागर मिश्र अस्पताल में सफाई कर्मियों का धरना, सफाई व्यवस्था ठप

बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में तैनात 21 सफाई कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल के सीएमएस द्वारा बेइज्जत कर कार्यस्थल से बाहर निकाल दिया गया। घटना के विरोध में सभी 21 सफाई कर्मी अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और बिना उचित कारण के काम से रोका गया। धरना-प्रदर्शन के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर साफ-सफाई का काम ठप पड़ गया है। कर्मचारियों ने मामले में उचित कार्रवाई और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें