फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर 110 वार्डों में स्वच्छता अभियान, महापौर ने लगाई झाड़ू

देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ नगर निगम ने शहरव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया। हजरतगंज में महापौर सुषमा खर्कवाल ने झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी अभियान में भाग लिया। नगर निगम की ओर से शहर के सभी 110 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। महापौर ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें