फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'पोस्टर-बैनरों के बीच पूड़ी-छोले की खुशबू, बार काउंसिल चुनाव में कचहरी बना चुनावी दावत का पंडाल

Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 07:30 PM IST

सोमवार को कचहरी परिसर में यूपी बार काउंसिल चुनाव का अलग ही रंग देखने को मिला। परिसर में जगह-जगह प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर लगे थे, वहीं एक बड़े टेंट में चुनावी मेहमाननवाजी का दौर चलता रहा। बावर्ची कढ़ाहों में पूड़ी, सब्जी, छोले और चावल तैयार कर रहे थे। पंडाल में पहुंचने वाले अधिवक्ताओं को प्रत्याशियों के समर्थक डिस्पोजल थाल में भोजन परोसकर दे रहे थे। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। चुनावी चर्चा, मुलाकात और दावत-तीनों का संगम कचहरी परिसर में देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें