फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: परेड निकलते ही स्वास्थ्य भवन चौराहे और डीएम कार्यालय मार्ग पर लगा जाम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोलागंज स्थित क्रिश्चियन कॉलेज से शहीद स्मारक तक निकली परेड के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। परेड के स्वास्थ्य भवन चौराहे से आगे बढ़ते ही पीछे वाहनों को छोड़ दिया गया, जिससे स्वास्थ्य भवन चौराहे और डीएम कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। कुछ देर तक यातायात धीमी गति से चलता रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने परेड के पीछे से वाहनों का आवागमन शुरू कराया और यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया। परेड के आगे बढ़ने के साथ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान स्वास्थ्य भवन चौराहे और आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें