फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नीट पेपर लीक के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए परिवर्तन चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुबह से ही प्रदर्शनकारियों का परिवर्तन चौक पहुंचना शुरू हो गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें