फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नौसेना शौर्य वाटिका में नौसेना की ताकत का प्रदर्शन, आकर्षण का केंद्र बने रक्षा उपकरण

लखनऊ में स्थापित नौसेना शौर्य वाटिका में भारतीय नौसेना की तकनीकी क्षमता और युद्धक दक्षता को दर्शाने वाले कई महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। वाटिका में एंकर, AK-726 मीडियम रेंज गन, CET-53M टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम, जिफ-101 लॉन्चर, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का विशाल प्रोपेलर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा, युद्धक तैयारी और आधुनिक तकनीकी सामर्थ्य की झलक देखने को मिलती है। वाटिका में पहुंच रहे लोग इन सैन्य उपकरणों को करीब से देखकर नौसेना की कार्यप्रणाली और उसकी उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। नौसेना शौर्य वाटिका का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और राष्ट्र रक्षा में उसके योगदान से परिचित कराना है। लोकार्पण के बाद से ही यहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें