फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: न सीवर, न नाली... सड़क पर सैलाब... गंदगी में रहने को मजबूर लोग

ishwar ashish Updated Wed, 09 Jul 2025 04:48 PM IST

न सीवर और न ही नालियों की व्यवस्था। सड़कें गंदे पानी से लबालब। यह हाल नगर निगम में शामिल फरीदीपुर क्षेत्र के कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड का है। इलाके में पानी, सीवर और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड की सड़कें करीब छह वर्ष से टूटी हैं। सीवर, नाली न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी हमेशा सड़कों पर ही भरा रहता है। वार्ड में जाने वाला मुख्य मार्ग का भी बुरा हाल है। खस्ताहाल सड़कें जरा सी बारिश में लबालब भर जाती हैं। राहगीर के साथ वाहन चालक भी इनसे होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। सैकड़ों परिवार गंदगी के बीच रह रहे हैं। मोहल्ले के खाली पड़े प्लॉटों में भी गंदगी व पानी भरा रहता है। इससे न केवल बदबू आती है, बल्कि संक्रमक रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। घर के बाहर जमा गंदगी व पानी को दिखातीं महिलाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें