महोना नगर पंचायत पानी की टंकी के पास आवास में रहने वाले लिपिक हरीश कुमार पर बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें लिपिक हरीश कुमार का सिर फट गया। पुलिस की मदद से उनको इटौंजा सीएचसी पर पहुंचाया गया। महोना नगर पंचायत पर तैनात लिपिक हरीश कुमार ने नगर पंचायत के तीन सफाई कर्मियों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए इटौंजा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस द्वारा घायल हरीश कुमार का मेडिकल करवाया जा रहा है।