लखनऊ के कैसरबाग स्थित ललित कला अकादमी में पंकज आर्ट फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में पूरी तरह हैंडक्राफ्ट तकनीक से तैयार की गई आकर्षक तस्वीरों और कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। कलाकारों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता का अनूठा प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कला प्रेमी पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी दो दिनों तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।