आलमबाग तालकटोरा रोड़ स्थित श्री दुर्गा शक्ति मन्दिर के तालकटोरा रोड आलमबाग में बृहस्पतिवार सुबह 11:00 बजे पालकी शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान यात्रा में सैकड़ों लोगों का जन सैलाब शामिल हो गया। ढोल नगाड़ो के बीच बज रहे भक्ति गीतों में लोग भगवान के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर नाच गाना करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध करते नजर आए। आयोजक के मुख्य प्रबंधक प,अजय शास्त्री ने बताया कि मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशाल भण्डारे के आयोजन के साथ ही शाम को संध्या भजन के भी कार्यक्रम का आयोजन होना है।