फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ उत्तर में 2 करोड़ की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास

लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में ‘सतत विकास के पथ पर लखनऊ उत्तर’ अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ। विधायक डॉ बोरा ने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क और नाली की बेहतर व्यवस्था से आमजन को आवागमन में सुविधा होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ उत्तर को सुव्यवस्थित और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रथम चरण में सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक द्वारकापुरी क्षेत्र में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। द्वितीय चरण में फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर-48 के अंतर्गत बेरी होटल से मुर्गी फार्म तक सीतापुर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद रश्मि सिंह, पार्टी पदाधिकारी सतीश यादव, गुड़िया निगम, शीलू जायसवाल और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें