फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में पहली बार सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मान करने की शुरू हुई परंपरा

राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में जिले स्तर पर सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान करने की परंपरा शुरू हुई है। रविवार को उन 77 बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो इसी 31 मार्च को सेवानिवृत हुए थे। कार्यक्रम के मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी, डायट प्राचार्य राम प्रवेश और बीएसए विपिन कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने इस मौके पर कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है और उसका अनुभव बड़ा होता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा आप लोग खुद सेवानिवृत मत समझिए और अपने घर के आस पास बने सरकारी स्कूल में बच्चों को थोड़ी देर जरूर पढ़ाने जाए। डायट प्राचार्य राम प्रवेश ने कहा पहली बार सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान की परंपरा शुरू हुई है। यह बेहद सराहनीय काम है। वहीं, बीएसए विपिन कुमार ने शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो भी काम रुके हों वह कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें