लखनऊ में पतंग के चाइनीज मांझे से एक की गर्दन कट गई। 54 साल के व्यक्ति कूलर बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी पतंग का मांझा आ गया जो उनके गले पर लगा। वह स्कूटी सहित जमीन पर गिर गए। सा माल एवेन्यू शिवपुरी मंदिर निवासी रामखेलावन (54) पशुपालन विभाग में नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम को 5 बजे घर से कूलर बनवाने के लिए निकले थे। वहां से लौटने के दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एलएमएस के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे वह स्कूटी लेकर मौके पर गिर गए। घटना के बाद मोहल्ले वाले पहुंच गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।