फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में बोरिंग की सफाई के लिए चला पंप, सड़क पर बह रहा पानी

जानकीपुरम सेक्टर-एच में बनी पानी की टंकी की बोरिंग फेल होने के बाद दूसरी बोरिंग कराई गई है। नई बोरिंग के बाद पानी की सफाई के लिए पंप चलाया जा रहा है। पंप से निकल रहा पानी सड़क पर बहने के साथ किनारे जमा हो रहा है। इससे सड़क पर पानी भरने के कारण आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बोरिंग की सफाई के लिए पंप थोड़ी-थोड़ी देर में चलाया जा रहा है। यह प्रक्रिया रविवार तक चलने की संभावना है। कर्मचारियों के मुताबिक बोरिंग से निकलने वाले गंदे पानी को निकालने के लिए पंप चलाया जा रहा है, ताकि नई बोरिंग से साफ पानी मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें