फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में भीषण गर्मी में भी डटे हैं बिजली कर्मचारी

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जहां आम लोग बेहाल हैं, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे हुए हैं। तेज गर्म हवाओं और तपते बिजली के पोल पर चढ़कर कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं, ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिलती रहे। बिजलीकर्मियों का कहना है कि उन्हें भी धूप और गर्मी लगती है, लेकिन जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। यही वजह है कि दिन-रात मेहनत कर बिजली आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास किया जाता है। यह तस्वीर उन कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को बयां करती है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सेवा देने से पीछे नहीं हटते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें