लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने शोषित, वंचित और कुपोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समानता, अधिकार और जागरूकता का संदेश दिया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। वहीं, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के पास अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज लोग जो यहां पर घूमने आए हुए हैं।