लखनऊ में पारा क्षेत्र के मोहान रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण रोजाना लंबा और भीषण जाम लगता है, जिसमें घंटों तक राहगीर, कर्मचारी और स्कूली बच्चे फंसे रहते हैं। स्थानीय प्रधान नबी अहमद पूर्व प्रधान हम्माद, अमित, राजकुमार, अनिल समेत अन्य कई लोगों का कहना है कि महीनों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई, जिसके चलते गड्ढे अब खतरा बन चुके हैं। जाम की वजह से सुबह-शाम आवागमन पूरी तरह से बाधित रहता है और कई बार एंबुलेंस व जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।क्षेत्रवासियों ने सरकार से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।