महिंगवा थाना के दरियापुर गांव में संजय कुमार के घर चोरों ने लगभग 40 से 45 लाख रुपये के गहने और नकदी पर साथ साफ कर दिया। घटना के दौरान रात लगभग एक बजे से लेकर तीन बजे के बीच हुई इस चोरी की घटना में चोरों ने घर के अंदर सो रहे लोगों को उनके कमरों में ही बंद कर दिया। इसके बाद दो अलमारियां और एक बक्सा का ताला तोड़ दिया। यहां से पूरे परिवार में चार महिलाओं की लगभग 40 से 45 लाख रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह संजय की सूचना पर राधेश्याम मौर्य ने पहुंचकर जांच शुरू की है।