फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाणपत्र

इप्टा कार्यालय, कैसरबाग में बलराज साहनी प्रेरणा परिसर ग्रामीण, चित्रण कला मंच समिति लखनऊ और जय जगत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न लोक नृत्यों की शैली, तकनीक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने छात्रों को लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। समापन समारोह में आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को भारतीय लोक संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और कला प्रेमियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें