फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कवि सुरेश मिश्रा की पुस्तक ‘डमरू शतक’ का विमोचन, काव्यपाठ ने बांधा समां

मुंबई के प्रसिद्ध कवि सुरेश मिश्रा की पुस्तक ‘डमरू शतक’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राष्ट्रीय कवि वेद व्रत वाजपेयी, कर्नल दयाशंकर दुबे, मुरलीधर आहूजा, साधना वाजपेयी, जय व्रत वाजपेयी, मनु व्रत वाजपेयी, उमा शर्मा और व्यंजना शुक्ला सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और काव्य परंपरा को समर्पित महत्वपूर्ण कृति बताया। समारोह में कवि सुरेश मिश्रा ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्यपाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। साहित्यप्रेमियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में कविता, संस्कृति और भारतीय मूल्यों पर भी विचार साझा किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें