केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विधायक ओपी श्रीवास्तव, पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा देश की उन्नति, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपस्थित जनों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जनसेवा, स्वच्छता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।