कारगिल विजय दिवस करीब है..26 जुलाई को शहीद पार्क मुख्यमंत्री समेत तमाम मेहमानों और शहीदों के परिजनों से गुलजार होगा शहीदों के परिजनों का सम्मान भी होगा। पार्क को संवारने का काम भी चल रहा है लेकिन यहां लगी शहीदों की प्रतिमाएं आज भी खाली हाथ है..। उनके हाथों से बंदूक गायब है। बताया जाता है पिछले आयोजन के कुछ दिन बाद तक ही बंदूकें नजर नहीं आई। अब विजय दिवस पर शायद फिर लौट आएं..। सवाल है क्या कुछ दिनों बाद फिर गायब हो जाएंगी? आखिर शहीदों की याद सिर्फ 26 जुलाई को ही क्यों आती है? देखते है इन खाली हाथो में फिर बंदूके कब आती हैं।