लखनऊ के आशियाना स्थित बिजली पासी किले के पीछे बने किला मोहम्मदी नाले में कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी पवन यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले पोकलैंड मशीन से नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन निकाला गया कूड़ा नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया। बरसात होने पर वही कूड़ा पानी के साथ बहकर दोबारा नाले में पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की औपचारिक सफाई से समस्या का समाधान नहीं होगा और स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता है।