फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कहीं हैंडबिल, कहीं विजिटिंग कार्ड, तो कहीं नंबर वाली छतरी… वोटरों को याद दिलाए जा रहे प्रत्याशी के सीरियल नंबर

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में मतदान सुबह से शुरू हो गया। मतदान के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाता परिसर पहुंच रहे हैं। हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 के बाहर चुनावी हलचल साफ नजर आई। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थक अलग-अलग तरीके से मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते दिखे। कोई अधिवक्ताओं को हैंडबिल देकर अपने प्रत्याशी का सीरियल नंबर याद दिलाता नजर आया तो कोई विजिटिंग कार्ड थमाकर समर्थन मांगता दिखा। वहीं कुछ समर्थक प्रत्याशी के सीरियल नंबर लिखी छतरियां लगाए खड़े रहे, ताकि मतदान के लिए आने-जाने वाले अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़े। इसके अलावा परिसर और आसपास के क्षेत्र में कई स्थानों पर बैनर, होर्डिंग और पंपलेट भी लगे नजर आए। कुल मिलाकर मतदान के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर भी चुनावी माहौल बना हुआ है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं का ध्यान अपने सीरियल नंबर की ओर आकर्षित करने की कोशिश में जुटे दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें