लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ओर से शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सांसद तनुज पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।