पार्क रोड स्थित निजी कॉलेज की छुट्टी होने पर लगे जाम में एम्बुलेंस फंस गई। हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल तक जाने में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है पर जाम के चलते एम्बुलेंस को लगभग 10 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी या स्कूल का सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। स्कूल वैन चालक एम्बुलेंस को निकलवाते व जाम को खुलवाते नजर आया। - डीजीपी राजीव कृष्ण ने शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है पर पालन होते नजर नहीं आया। शाहनजफ मार्ग स्थित स्कूल के बाहर सड़क पर दो लाइन में स्कूल वैन खड़ी नजर आई जिससे जाम की स्थिति बनी रही। - सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर महिला पुलिसकर्मी व स्कूल के कर्मचारी तो दिखे पर लोग उनकी सुनते नहीं नजर आये। स्कूल के गेट के पास ही लोग गाड़ी रोक कर बच्चे बैठाते नजर आये। वीडियो बनते देख महिला पुलिसकर्मी ने एक कार चालक की फोटो खींची और चालान किया पर उसके बाद भी लोगो पर असर नहीं पड़ा।