लखनऊ के मानक नगर स्थित आरडीएसओ रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास पुल बन रहा है जिसके चलते आरडीएसओ में रहने वाली आम जनता को तालकटोरा जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। लोगों ने इस दूरी को कम करने के लिए रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेल की पटरियां पार करके तालकटोरा की ओर जा रहे हैं। यहां हर आधे एक घंटे में कोई ना कोई ट्रेन गुजरती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।