फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जल्दबाजी में बनाई सड़क धंसी, आईआईएम रोड बाईपास की सर्विस लेन पर हादसे का खतरा

लखनऊ के आईआईएम रोड बाईपास स्थित जॉगर्स पार्क के पास सर्विस लेन की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यह मार्ग बसंतकुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की ओर जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रेरणा स्थल आगमन के दौरान मार्ग को जल्दबाजी में तैयार कराया गया था। बाईपास और सर्विस लेन के बीच करीब सात फीट गहरे नाले पर पक्की पुलिया बनाने के बजाय मिट्टी डालकर उसके ऊपर सड़क बना दी गई। कुछ दिन बाद ही सड़क का नाले के बीच वाला हिस्सा धंस गया। गड्ढे से गुजरते समय कारों के बंपर टकरा रहे हैं, जबकि कई ई-रिक्शा भी पलट चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर अब अपेक्षाकृत कम यातायात है, इसलिए जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें