अंधे की पुलिस चौकी के पीछे स्थित सड़क पर लंबे समय से जलभराव, टूटी सड़क और जर्जर नालियों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गंदे पानी से सड़क तालाब में बदल गई है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। सूचना पर पुलिस व नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंप सेट लगाकर जलभराव खत्म कराया गया और गड्ढों में गिट्टी भराई कर अस्थायी व्यवस्था की गई। नाले के निर्माण और सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।