राजधानी के इंदिरा नगर स्थित सी ब्लॉक 'चर्च रोड' पर अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, सड़क के धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और रात के समय गुजरने वाले लोगों के लिए यह बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।