पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए लखनऊ के 70 जजों ने एक सराहनीय पहल करते हुए जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में सभी जज डालीबाग से साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। जस्टिस राजेश चौहान ने इस रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ऐसे प्रयास अनिवार्य हैं। न्यायपालिका की इस अनूठी मुहिम ने जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।