इप्टा कार्यालय, कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में संभव सेवा समिति, लखनऊ की ओर से नाटक ‘हाय हैंडसम’ का मंचन किया गया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाटक में सामाजिक और मानवीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रंगकर्मी, कला प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे। प्रस्तुति के बाद कलाकारों की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि ऐसे नाट्य आयोजन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।