लखनऊ के हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के निराला सभागार में डॉ. विष्णु गिरी गोस्वामी साहित्य एवं संस्कृति मंच की ओर से विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान साहित्यिक कृति ‘दोहा निझरिणी’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी साहित्य के विकास और साहित्यकारों की रचनात्मक भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील बनाने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समारोह के दौरान साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन में मौजूद साहित्यप्रेमियों ने पुस्तक के विमोचन का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराना रहा।