फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोमती स्वच्छता अभियान पर सवाल, नालों का गंदा पानी सीधे नदी में मिलने का दावा

लखनऊ में चल रहे गोमती स्वच्छता अभियान के बीच नदी में प्रदूषण को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। गोमती नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान जलस्तर कम होने से नदी की वास्तविक स्थिति कई स्थानों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। डालीगंज से शहीद स्मारक मार्ग की ओर जाने वाले नए पुल के नीचे गोमती नदी में नालों का गंदा पानी सीधे गिरता नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का दूषित जल और उससे निकलने वाली गंदगी बिना किसी उपचार के सीधे नदी में मिल रही है, जिससे नदी की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। इसी तरह खदरा लाल पुल के पास भी नालों का पानी कूड़े-कचरे के साथ सीधे गोमती में गिरता दिखाई दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक ओर नदी की सफाई और संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्रोतों को प्रभावी ढंग से रोकने की आवश्यकता है। नदी संरक्षण से जुड़े लोगों का मानना है कि केवल सतही सफाई से गोमती को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए नालों के पानी का शोधन, सीवेज प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि गोमती में गिरने वाले नालों की नियमित निगरानी की जाए और दूषित जल को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्वच्छता अभियान के वास्तविक परिणाम दिखाई दे सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें