फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोल्डन सिटी की जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, स्थानीय लोगों ने की निर्माण की मांग

राजधानी के छठा मील क्षेत्र स्थित गोल्डन सिटी कॉलोनी की सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कई बार संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें