फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुडंबा सीएचसी पहुंचने की राह बदहाल, सिलिंडर लदे ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 18 Jul 2026 01:21 PM IST

कुर्सी रोड स्थित गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार है। उखड़ी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढे और बरसात में जलभराव के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस तक को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाली यह सड़क खुद "बीमार" हो चुकी है। स्थिति को और गंभीर स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम के सिलिंडर गोदाम ने बना दिया है। गोदाम में आने-जाने वाले भारी सिलेंडर लदे ट्रकों की लगातार आवाजाही से सड़क तेजी से टूटती जा रही है। इतना ही नहीं, कई ट्रक इसी मार्ग पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और मरीजों, तीमारदारों व अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। कई बार एंबुलेंस को भी जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग हजारों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने भी सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। बावजूद अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों व तीमारदारों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा ट्रकों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें