फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फायर जांच के बाद फिर खुले कोचिंग संस्थान, बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे

लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद फायर विभाग और एलडीए की कार्रवाई में सील किए गए कई प्रमुख कोचिंग संस्थान बुधवार से दोबारा खुल गए। संस्थानों द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन का शपथ पत्र विभागों को सौंपने के बाद उन्हें संचालन की अनुमति दी गई। हजरतगंज के हलवासिया स्थित एलन और डेलीमोशन कोचिंग समेत शाहनजफ रोड स्थित आकाश कोचिंग में फिर से कक्षाएं शुरू हो गईं, जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे। हालांकि ग्रेविटी कोचिंग अभी भी सील है। प्रशासन अन्य संस्थानों में भी सुरक्षा मानकों की जांच जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें