फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फिर बीच सड़क खराब हुई दुबग्गा डिपो की बस, सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया

मोहनलालगंज से दुबग्गा जा रही दुबग्गा डिपो की इलेक्ट्रॉनिक बस गुरुवार सुबह एसजीपीजीआई गेट के पास अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। बस सुबह करीब साढ़े नौ बजे सवारियां लेकर मोहनलालगंज से रवाना हुई थी। एसजीपीजीआई गेट से पहले बस बंद होने के बाद चालक राजबहादुर ने उसे दोबारा स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस खराब होने से उसमें सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालक ने यात्रियों को समझाते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक बस होने के कारण वह कहीं भी बंद हो सकती है। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करीब चार घंटे बाद दुबग्गा डिपो से दूसरी टीम मौके पर पहुंची और बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार खराब बस को टोचन कर डिपो ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें