सीतापुर मिश्रिख निवासी सोलर पैनल कारोबारी अभिषेक सिंह ने एसयूवी सवार युवकों पर अगवा करके मारपीट, लॉकेट लगी चेन व अंगूठी छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह नौ जुलाई को जानकीपुरम के सांई विहार कॉलोनी सोनल पैनल लगाने आया था। तभी आरोपियों ने उसे जबरन एसयूवी में बैठा लिया। रास्ते में असलहे दिखाकर 1.28 लाख रुपये ऑन लाइन ट्रांसफ़र करा लिए और फिर उसे जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर में छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ़ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।