राजधानी में एक दिन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी बनी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय काकोरी की अंशिका गौतम। अंशिका विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा हैं और हेड गर्ल के रूप में सबसे व्यवस्थित स्टूडेंट के रूप में जानी जाती हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंप बीएसए के कार्य और दायित्व बताएं। बीएसए बनने के बाद अंशिका ने सभी पटलों के बाबुओं से फ़ाइलें तलब की और लंबित कार्यों की जानकारी ली। अंशिका ने बीएसए के रूप में अमर उजाला को अपनी प्राथमिकताएं भी बताई।