फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है दूसरी ओर पानी बर्बाद हो रहा है

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 23 Jul 2026 10:46 AM IST

एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है। भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। लगातार बढ़ रही बोरिंग के चलते जलस्तर गिरता चला जा रहा है जिधर देखो बोरिंग हो रही है और उसके बाद वाटर हार्वेस्टिंग का ध्यान भी नही रखा जा रहा है। पानी की बर्बादी हो रही है ऐसा ही कुछ नजारा पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित मार्ग प्रकाश नगर निगम कार्यालय के पीछे देखने को मिला जहां बोरिंग कर पानी की पाइप लाइन डाली गई है। काफी दिनों से साफ पानी आ रहा है पर उसके बाद भी पानी बहता रहता है और ये पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है व सड़क भी खराब हो रही है जबकि बार-बार पानी के गिरते जलस्तर पर चिंता जताई जा रही है पर उसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। पानी बर्बाद करने से भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। भूजल का तेजी से गिरना और भविष्य में पीने के पानी का गंभीर संकट उत्पन्न होने का डर सताने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें