जस्टिस अनिल कुमार ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति को समर्पित एक संकल्प है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी का यह संकल्प हम सभी को पूरा करना है। विवेकानंद समता फाउंडेशन व नीलांश फाउंडेशन भी इस संकल्प में भागीदार है । अध्यक्ष- सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि,नीलांश थीम पार्क रिसोर्ट एवं वाटर पार्क में 1 हज़ार पौध के रोपण की शुरुआत की गई जिसमे पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विवेकानंद समता फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक जस्टिस अनिल कुमार ने अभियान को वृहद स्तर पर संचालन की अपील की है।इस कार्यक्रम में राघवेंद्र दयाल, सयोंजक मनीष हिंदवी, मंत्री एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव, यूपी बार कौंसिल प्रत्याशी एडवोकेट अजय शंकर श्रीवास्तव 'बंटी', एडवोकेट पुनीत चंद्रा, एडवोकेट अमोल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रवाकर श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, अजीत श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मनीष सच्चिदानंद आदि पदाधिकारियों ने पौधे लगाए।