पन्नी लाल फैजुल्लागंज के रहने वाले हैं। बता रहे हैं कि 27 को इन्होंने गैस बुक की थी और अभी तक उनके घर पर सिलेंडर नहीं पहुंचा है। अलीगंज सेक्टर व इंडियन गैस का यहां पर ऑफिस है। वहीं पर आज पता करने आए तो पता चला कि गैस डिलीवरी हो चुकी है पर अभी तक सिलिंडर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पता करें कि डिलीवरी ब्वॉय कहां है तो बोले ये काम हमारा नहीं है। - नईम खान बता रहे हैं कि वह कई दिन से गैस बुक कर रहे हैं पर उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। जब वह यहां पर पता करने आए तो उन्होंने बताया कि वेबसाइट बंद है। बुकिंग करना है तो रात में 10:00 बजे के बाद बुकिंग करिए।