अम्बेडकर महासभा, विधानसभा स्थित परिसर में बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पवित्र अस्थियों पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना की गई। इस अवसर पर क्रांतिकारी भंते विनाचार्य सहित अन्य भंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान भंते विनाचार्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पवित्र अस्थि कलश जिस स्थान पर वर्तमान में स्थापित है, उसे वहीं सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्थि कलश को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थल लाखों अनुयायियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बुद्ध वंदना कर बाबा साहब के विचारों और सामाजिक न्याय, समता तथा मानवता के संदेश को स्मरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।