फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चौथी मंजिल पर चढ़ी गाय नगर निगम ने किया रेस्क्यू, गौशाला भेजा गया

लखनऊ। अली कॉलोनी मंजू टंडन ढाल के पास एक गाय सोमवार को रहस्यमयी तरीके से एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर चढ़ गई। इस दृश्य को देखकर स्थानीय निवासी डर गए। स्थानीय पार्षद गुलशन अब्बास रिजवी ने इसकी सूचना नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा को दी। इसके बाद पशु कल्याण अधिकारी ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कैटल कैचिंग दस्ते को भेजा, जिसने बेहद सतर्कता और सावधानी के साथ गाय को रेस्क्यू किया। इस दौरान न केवल गाय को सुरक्षित नीचे उतारा गया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अफरातफरी न हो। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि गाय को नगर निगम की गोशाला में भेजा गया, जहां उसकी देखरेख और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें