लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पीजीटी परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी के निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने आवेदन के करीब चार वर्ष बाद परीक्षा होने पर चिंता जताई। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि लंबे इंतजार और पढ़ाई में आए ब्रेक के कारण तैयारी प्रभावित हुई। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी पेपर और भर्ती प्रक्रिया को लेकर चर्चा करते नजर आए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई।