फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिनहट में आधी रात फायरिंग, घर से बुलाकर युवती ने युवकों पर बोला हमला

हंस विहार कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह के यहाँ मंगलवार रात करीब 12:30 बजे कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित आदित्य सिंह के अनुसार, पड़ोस में किराये पर रहने वाली दिव्या सिंह ने उनके पड़ोसी अंमोल, अमर और दीपक को रात करीब साढ़े बारह बजे घर से बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गोंडा निवासी दिव्यांश सिंह और उसके साथ आए शाहपुर निवासी प्रियांश, युवराज, सैफ, सान यादव समेत कई लोगों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। आदित्य सिंह ने बताया कि जब उन्होंने और उनकी मां गायत्री सिंह ने इस हमले का विरोध किया, तो हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें